(अंकित सेन / उजला दर्पण )
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। संबल योजना के तहत सिंगल कलेक्शन राशि का वितरण करेंगे। सीएम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और परिवहन विभाग की समीक्षा भी करेंगे।
मोहन कैबिनेट की बैठक
आज मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव अब पार्षद नहीं सीधे मतदाता करेंगे। सरकार पार्षदों के माध्यम से चुनाव की व्यवस्था को समाप्त कर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए अधिनियम में संशोधन अध्यादेश के माध्यम से किया जाएगा। नगरीय आवास विभाग कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगा।
CM के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव आज दिनभर मंत्रालय में व्यस्त रहेंगे। सुबह 10.45 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय आगमन होगा। सुबह 11.00 केबिनेट बैठक, दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण, दोपहर 01.20 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दोपहर 02.30 मुलाकातों के लिए आरक्षित है और शाम 4 बजे परिवहान विभाग की समीक्षा करेंगे।











