(अंकित सेन / उजला दर्पण )
एमपी में लोकायुक्त टीम ने तीन जिलों में कार्रवाई की है। इन जगहों पर सरकारी कर्मियों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फरियादियों से काम के बदले में रुपए मांग रहे थे
भोपाल एमपी में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन जारी है। गुरुवार को तीन जिलों में कार्रवाई करते हुए तीन भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रतलाम में कृषि विस्तार अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा है तो झाबुआ में रोजगार सहायक को दबोचा है। वहीं, नर्मदापुरम में पीडब्ल्यूडी के क्लर्क को पकड़ा गया है।
PWD विभाग में लोकायुक्त का छापा: क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा
नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग (PWD) में लोकायुक्त ने छापा मारा। इस दौरान क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लिपिक ने एक ठेकेदार से 12 हजार की रिश्वत मांगी थी। फिलहाल लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग में लोकायुक्त ने गुरुवार को दबिश दी। जहां लिपिक पवन सक्सेना को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। क्लर्क पवन सक्सेना ठेकेदार से पैसों की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद छापेमार कार्रवाई की गई।
लिपिक पवन सक्सेना ने सड़क निर्माण के दौरान विभाग में जमा एफडी और राशि के रिफंड वापस करने के एवज ठेकेदार से 12 हजार रुपये मांगे थे। पवन सक्सेना ने रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपये ले ली थी। आज दूसरी किस्त 7 हजार रुपये लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी हुई है।












