( अंकित सेन / उजला दर्पण )
जबलपुर। सफाई का हाल ऐसा कि मोहल्लों में गंदगी का अंबार और नालों से बदबू उठ रही है, लेकिन जिम्मेदार सिर्फ़ तस्वीरों में सफाई दिखाने में लगे हैं। जोन-14 प्रभारी मोनिका मैडम और एसआई नितिन श्रीवास्तव पर आरोप है कि ये लोग ज़मीनी काम छोड़कर फोटो खिंचवाने की जुगत में रहते हैं।
इलाक़े के हालात बिगड़े हुए हैं। कचरा पड़ा रहता है, सड़कों पर धूल-मिट्टी उड़ती है, मगर साफ जगहों पर दिखावटी झाड़ू लगवाकर तस्वीरें खिंचवा ली जाती हैं।
यही नहीं, नितिन श्रीवास्तव पर तो सफाई कर्मियों की संख्या को मस्टररोल में फर्जी तरीके से फुल दिखाने का भी आरोप है। ज़मीनी स्तर पर सफाईकर्मी गायब रहते हैं और जनता गंदगी में जीने को मजबूर है।
लोगों का कहना है कि ये दोनों अधिकारी असली काम में नहीं, बल्कि “फोटो वीर” बनकर दिखावे में माहिर हो गए हैं। जनता नारकीय हालात झेल रही है और जिम्मेदार कुर्सियों पर बैठकर खेल कर रहे हैं।











