(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज दिनॉक 19-7-25 को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय ने थाना बरेला अंतर्गत सी.एम. राईसिंग स्कूल में ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ विषय पर छात्र छात्राओं को समझाते हुये नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे एवं उनसे होने वाले मानसिक शारीरिक व आर्थिक नुकसानों तथा दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही सभी को बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर, लोगों को जागरूक कर लोगों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना कैंट में नेहरू नगर में नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्री उदयभान बागरी की उपस्थिति में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें करीब 60 65 लोग उपस्थित थे।
थाना प्रभारी गोसलपुर राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुरील, उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, प्रधान आरक्षक मुन्नालाल गौतम एवं आरक्षक राकेश यादव, सैनिक नर्मदा पटैल और सैनिक मुकेश तिवारी द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जाकर नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विशेष रूप से ऑटो रिक्शा एवं परिवहन वाहनों के चालकों को नशे से दूर रहने एवं सुरक्षित परिवहन के नियमों की जानकारी दी गई, साथ ही नशे के दुष्परिणामों और इससे होने वाले सड़क हादसों के बारे में बताया गया।अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता पोस्टर वितरित कर चालकों को अपने एवं यात्रियों के जीवन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
इसके साथ ही ज्ञानोदय विद्या मंदिर, गोसलपुर में छात्र-छात्राओं को भी नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के सम्बंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, उसके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, अपराध की ओर बढ़ने की संभावनाओं आदि पर विस्तार से समझाया गया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इसी प्रकार थाना माढोताल अंतर्गत बस्तियों मेे लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया नशे से दूर रहने की समझाईश दी गयी ।
थाना सिहोरा पुराने बस स्टैंड एवं थाना भेडाघाट तथा पाटन एवं संजीवनी नगर अंतर्गत धनवंतरी नगर, अंधुआ ग्राम, शांति नगर में लोगों को एकत्रित कर नशा न करने की समझाइए देकर नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलवाई गई। नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना ओमती अंतर्गत नेपयिर टाउन में, थाना बेलबाग अंतर्गत गुरंदी एवं बाजार एरिया मे व्यापारियों को थाना गोरखपुर अंतर्गत कन्या विद्यालय, थाना लार्ड्रगंज अंतर्गत अपराजिता कोचिंग में छात्र छात्रओं को, सिविल लाईन में युवाओं को एकत्रित कर नशे से दूरी है जरूरी के सम्बंध मे जागरूकता लाने हेतु समझाईश दी गयी।
उल्लेखनीय है ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया था। जागरूकता रथ/वाहन द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।












