कृषि स्थाई समिति की बैठक में वार्षिक लक्ष्यों का किया गया अनुमोदन

---Advertisement---

(उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड)

जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में कृषि एवं इससे जुड़े विभागों की वार्षिक लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। समिति के सभापति श्री मनोहर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में समिति के सभी सदस्य, उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम तथा पशुपालन, उ‌द्यानिकी, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में इन विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा जिले को प्राप्त वार्षिक लक्ष्य एवं कृषकों को देय अनुदान के संबंध में समिति के सदस्यों से चर्चा की। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों को खरीफ के सीजन में लगने वाले उर्वरक यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं पोटाश का वितरण डबल लॉक केन्द्रों में आनलाईन एवं ऑफलाइन टोकन के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कृषि स्थायी समिति के सदस्यों को ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिये जिले में स्थापित किये गये 11 गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई तथा पराली प्रबंधन, हैप्पी एवं सुपर सीडर से बोनी से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया।

पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी ने बैठक में बताया कि वर्षाकाल में पशुओं में होने वाली मुंहपका, खुरपका एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु निःशुल्क टीकाकरण एवं आवश्यक दवायें वितरित की जा रही हैं। सदस्यों को मछली बीज उत्पादन कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया गया कि मत्स्य कृषकों को सभी छोटे-बड़े तालाबों में शासकीय दर पर रोहू, कतला एवं मृगल मछली का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ‌के अधिकारी ने बताया कि हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, पैडी ट्रांप्लान्टर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के लिये पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। किसान इन यंत्रों के लिये ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment