आबकारी विभाग ने पकड़ी तीन, चारपहिया वाहनों में भारी मात्रा में अवैध शराब

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर राम गोपाल सिंह उईके)
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की रैकी करने पर राजुल पार्क तिलहरी थाना गोराबाजार से चारपहिया वाहनों में रखी कुल 216.75 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं 34 (2) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।जिसमें प्रथम प्रकरण के अंतर्गत एक सफेद रंग की मारूति सुजकी रिट्स वाहन क्रमांक-MP20CC8899 में रखी 94 बोतल विदेशी मदिरा एवं 100 पाव देशी मसाला मदिरा कुल 88.5 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।द्वितीय प्रकरण के अंतर्गत एक स्लेटी रंग की फोर्ड इक्कोस्पोर्ट कार बिना नम्बर की, जिसका चेचिस नम्बर-MAJAXXMRKAHB60803 में 72 बोतल विदेशी मदिरा एवं 100 पाव देशी मसाला मदिरा कुल 72 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई और तृतीय प्रकरण के अंतर्गत एक सफेद रंग की टाटा जेस्ट वाहन नम्बर-MP20TA1079 में रखी 39 बोतल विदेशी मदिरा एवं 150 पाव देशी मसाला मदिरा कुल 56.25 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
तीनों प्रकरणों में मदिरा का मूल्य रूपये 5 लाख एवं वाहनों का मूल्य रूपये 20 लाख है। आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये एवं विवेचना में लिये गये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment