केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,46 महिला एवं 24 पुरुष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

नर्मदापुरम। केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड-“अ” में सेठा कैंसर हॉस्पिटल नर्मदापुरम द्वारा 12 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क उपचार एवं दवाईयों का वितरण किया गया।

शिविर में सेठा कैंसर हॉस्पिटल के अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. आरती मीना (M.S. Obs & Gynae) द्वारा जेल में परिरूद्ध 46 महिला बंदियों का स्त्री रोग संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श एवं उपचार दिया गया। वहीं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पर्श जैन (M.S. Orthopaedics) ने अस्थि रोग से पीड़ित, पुरानी चोटों के दर्द आदि से जूझ रहे 16 महिला एवं 24 पुरुष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया तथा हड्डी रोगों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी।

इस दौरान काउंसलर डॉ. मयंक तोमर, नर्सिंग स्टॉफ सुश्री कविता कलमे एवं श्री अभिषेक जैन, केम्प समन्वयक श्री नीरज राय एवं समाजसेवी सुश्री भावना बिष्ट ने भी सहयोग प्रदान किया। शिविर में बंदियों को विभिन्न रोगों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान जेल अधीक्षक श्री संतोष सोलंकी, उप जेल अधीक्षक श्री प्रहलाद सिंह बरकड़े, अष्टकोण अधिकारी श्री हितेश बंडिया, श्रीमती इन्दूराज साहू एवं जेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जेल प्रशासन द्वारा सेठा कैंसर हॉस्पिटल एवं समस्त स्वास्थ्य टीम को सराहनीय सहयोग एवं सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment