नाबालिग की आड़ में बहुत बड़े बड़े होते हैं अपराध, नाबालिक की उम्र 12 वर्ष करने की मातृशक्ति संगठन ने करी मांग  

---Advertisement---

नाबालिग की आड़ में बहुत बड़े बड़े होते हैं अपराध, नाबालिक की उम्र 12 वर्ष करने की मातृशक्ति संगठन ने करी मांग ।

सिवनी, मध्यप्रदेश। 

 

मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह चौहान द्वारा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में सिवनी प्रवास के दौरान पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. #मोहनयादव जी से मुलाक़ात कर अपनी बात रखी ।

18 साल से कम उम्र के बच्चे जो नाबालिक श्रेणी में आते हैं वह बड़े-बड़े अपराध कर देते हैं जबकि वह सब कुछ जानते समझते हैं और यह आज वर्तमान में एक षड्यंत्र के तहत नाबालिक की आड़ में के बड़े अपराध करते है। और नाबालिग करार देते हुए इन्हें नाम मात्र की सजा मिलती है जो आज के समय में बहुत भयावह स्तिथि है। यदि सच को स्वीकार करें तो आज सोशल मीडिया के दौर में कोई बच्चा नाबालिग है ही नहीं।

इस ओर अभिभावकों का ध्यान जाना अति आवश्यक है।

संगठन पहले भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुका है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय ने सीमा चौहान की पूरी बाते सुनकर समझकर उसे ऊपर तक पहुँचाने का आश्वासन दिया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment