भाजपा ने नारी को दिया सम्मान, कांग्रेस ने शक्ति का किया अपमान – सीपी जोशी
सीपी जोशी ने “मोदी टी स्टाल” पर कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय, की चुनावी चर्चा।
जयपुर, 9 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज बेगूं विधानसभा में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने गोपालपुरा, राजगढ़, ईटावा, दुगार, बरनियास, मोतीपुरा, पारसोली, खैरपुरा, बिछौर, खेड़ी, माधोपुर, नंदवाई, अनोपपुरा, डोराई, मेघपुरा, मण्डावरी, जयनगर एवं काटुन्दा में जनसंपर्क किया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका भव्य स्वागत किया और जोश के साथ फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। जनसंपर्क के दौरान सीपी जोशी ने नंदवाई में मोदी टी स्टाल पर चाय पीते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्री की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में प्रचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान किया गया है। यह भी कहा जाता है कि जहां नारी की पूजा होती है वहीं देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करते करते हुए नारी को सम्मान दिया। अनेक योजनाओं के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा, विवाह और रोजगार उपलब्ध करवाने तक की व्यवस्था की है। जबकि कांग्रेस शक्ति का अपमान करने का काम करती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता ने 2014 में भाजपा की मोदी सरकार को चुना, इसी का परिणाम है कि देश में चहुंमुखी विकास हुआ। भाजपा की सरकार में हर गरीब को मकान मिला, शौचालय मिला, जनधन में खाता खुला, मुफ्त ईलाज मिला, गैस कनेक्शन मिला, हर घर में नल से जल पहुंच रहा है, बिजली पहुंच रही हैैै। किसानों के लिए फसल बीमा योजना, सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं भाजपा की सरकार में आई, पचास की जगह तैंतीस प्रतिशत फसल खराबे पर मुआवजा देने का निर्णय भाजपा की सरकार ने लिया, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना भाजपा के राज में आई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की मजबूती और विकास के साथ-साथी गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए काम किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन का अपमान किया, राम मंदिर का विरोध किया, देश को जातिवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद दिया, वोट के लिए सिर्फ वादे और नारे दिए। अपने 55 सालों के शासन के दौरान जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ नहीं किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता ने मतदान दिवस के दिन सनातन का अपमान करने वालों को, राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों को, राम मंदिर निर्माण के बाद उसके निमंत्रण को ठुकराने वालों को और शक्ति का अपमान करने वालों को वोट की चोट देकर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का निश्चय कर लिया है।
जनसंपर्क के दौरान विधायक सुरेश धाकड़, जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट सहित क्षेत्र के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।












