केंद्र सरकार ने खरीफ की 14फसलों पर एमएसपी बढ़ाए जाने पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी केन्द्र सरकार ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। कृषि मंत्री कंवरपाल ने खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है। कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे बनी राजग की तीसरी बार बनी सरकार ने एक दिन पूर्व अपने कैबिनेट फैसले के तहत पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्रीय कैबिनेट ने इस निर्णय के तुरन्त बाद किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए खरीफ की 14 फसलों धान (सामान्य),धान(ए ग्रेड),ज्वार(हाईब्रिड), ज्वार(मालदंडी), बाजरा, रागी, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल व कपास(उन्नत)पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को बढ़ाकर देश के किसानों को बहुत ही बड़ी सौगात दी है। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा इससे सारे देश के किसानों इससे खुश हैं। हरियाणा में गेंहू, धान और बाजरा मुख्य फसलें है।बाजरे का मूल्य पिछले चार पांच वर्षो में दुगने से अधिक हो गया है। किसानों को इससे बहुत लाभ हुआ है।धान की फ़सल का भी बहुत अच्छा मूल्य मिल रहा है।जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे।उसी दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे है हर साल प्रत्येक किसान के खाते में 6000 रुपए डाले जा रहे है।उससे भी किसान को बहुत बड़ा लाभ हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं हमारी सोच है कि देश में सबसे बड़ी संख्या किसानों की है अगर किसान की जेब में पैसा होगा तो सारा सिस्टम अच्छा होगा ।चाहे वह उद्योग हो, चाहे मजदूर है उनको भी अच्छा पैसा मिलेगा। क्योंकि बड़ी संख्या में आज भी खेती बाड़ी मजदूर है।
विकास की दृष्टि से हम बहुत आगे बढ़ रहे हैं।
केंद्र सरकार ने खरीफ की 14 फसलों की बढ़ाई एमएसपी
by उजला दर्पण
Published On: June 20, 2024 5:55 pm

---Advertisement---











