स्वामित्व योजना में प्रगति लाएं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण

---Advertisement---

स्वामित्व योजना में प्रगति लाएं, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण

 

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए निर्देश

 

जबलपुर। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज स्वामित्व योजना एवं सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिषेक गेहलोत, अपर कलेक्टर श्री रविशंकर राय एवं श्री शैलेंद्र सिंह सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांवों में निवासरत परिवारों को उनकी आवासीय भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को योजना के कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ गंभीरता से लिया जाए। इसके लिए कार्य अवधि बढ़ाकर सभी पटवारियों को प्रतिदिन पट्टाधारकों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

 

50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें

 

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया जाए तथा शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी निराकरण पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।

 

#JansamparkMP #Jabalpur #SVAMITVA #CMHelpline

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment