विसर्जन संपन्न, अब शहर की सफाई पर नगर निगम का फोकस

---Advertisement---

विसर्जन संपन्न, अब शहर की सफाई पर नगर निगम का फोकस

 

आयुक्त ने अधिकारियों को दिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश, विसर्जन कुंडों से लेकर मुख्य मार्गों तक विशेष निगरानी

 

जबलपुर। प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने के बाद शहर को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिक निगम जबलपुर ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विसर्जन स्थलों, कुंडों, बाजारों, मुख्य मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पर्व के समापन के बाद नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विसर्जन कुंडों और उनके आसपास जमा पूजन सामग्री, निर्माल्य एवं अन्य अवशेषों को तत्काल हटाकर क्षेत्र की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

विसर्जन स्थलों पर विशेष सफाई दल

 

सभी प्रमुख विसर्जन स्थलों और कुंडों के लिए विशेष सफाई दल लगाए गए हैं। टीमों को पूजन सामग्री एवं अन्य अवशेषों को हटाने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सफाई और आवश्यकतानुसार धुलाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

शहरभर में तेज हुआ सफाई अभियान

 

मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में कचरा उठाव तथा नालियों की सफाई का कार्य तेज किया गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जोन अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

नागरिकों से सहयोग की अपील

 

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। कचरा निर्धारित कचरा वाहन में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या पूजन सामग्री न फेंकें।

 

आइए, पर्व के बाद भी स्वच्छता की इस जिम्मेदारी को मिलकर निभाएं और अपनी संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment