ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह का अनोखा संकल्प: 1 महीने तक नहीं चलाएंगे एसी और पेट्रोल-डीजल वाहन

---Advertisement---

(ग्वालियर में घर के बाहर टेंट में सो रहे हैं ऊर्जा मंत्री तोमर)

ग्वालियर मध्य प्रदेश
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने तय किया है कि वे एक महीने तक एसी और पेट्रोल-डीजल से चलने वाले किसी भी वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। मंत्री का कहना है कि यह कदम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और हरित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए उठाया है।

तोमर इन दिनों ग्वालियर में अपने सरकारी निवास के बाहर पार्क में टेंट लगाकर रह रहे हैं। वे सिर्फ पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं और रात में उसी तंबू में सोते हैं। शहर में आने-जाने के लिए वे ई-बाइक का उपयोग कर रहे हैं, जिसे सोलर एनर्जी से चार्ज किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि उनका यह प्रयास एक प्रतीकात्मक संदेश है—अगर हम अपनी आदतों में थोड़ा भी बदलाव करें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं और प्रदूषण कम करने में सहयोग करें।

उनका कहना है कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment