सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे कोलकाता 

---Advertisement---

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे कोलकाता 

चुनाव की तारीख आते ही बड़े बड़े नेता अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लोगों के बीच पहुंच कर उनके हक में वोट मांगने के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है । इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत कोलकाता उत्तर में राजस्थानी प्रवासी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। संबोधन में उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में मिल रहे अपार समर्थन से हम यहां भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतकर 4 जून को 400 पार का लक्ष्य भी पूरा करेंगे साथ ही केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार अवश्य बनेगी। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा कि बंगाल की धरती का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है। स्वामी विवेकानन्द, रविन्द्र नाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने कार्या से इस धरती का गौरव बढ़ाया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तुष्टिकरण के खिलाफ देश की पहली केबिनेट से इस्तीफा दिया और राष्ट्रवादी जनसंघ की स्थापना की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले की सरकार में आप सभी ने देश की स्थिति देखी थी। लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में परिवर्तन आया है । उन्होंने कहा कि विपक्षियों का पाकिस्तान प्रेम इस चुनाव में दिख रहा है। बंगाल में लम्बे वक्त तक वामपंथी सरकार और टीएमसी का कुशासन आपने देखा है। ममता बनर्जी भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण पर सरकार चलाती है।

प्रवासी राजस्थानियों को समर्थन देने की कही बात

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से कहा कि राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आपकी कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार आपकी हर समस्या का समाधान करेगी और सभी आशाएं पूरी हांगी। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान में उधोग स्थापना में हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रवासी राजस्थानियों की पैतृक संपत्ति की सुरक्षा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी राजस्थानियों से कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. तपस रॉय को भारी मतों से जिताने की अपील की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हावड़ा शहर में जैन समाज अभिनंदन समारोह में भव्य स्वागत किया गया यहां उन्होंने श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के सदस्यों से मुलाकात भी की और उन्होंने मुनि श्री जिनेश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने हावड़ा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रथीन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित कर उन्हे अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment