वाह रे MP का सिस्टम! प्राथमिक शाला में छात्रों को पढ़ाएगा मृत शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया कांड जानकर रह जाएंगे हैरान*

---Advertisement---

*वाह रे MP का सिस्टम! प्राथमिक शाला में छात्रों को पढ़ाएगा मृत शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया कांड जानकर रह जाएंगे हैरान*

 

*खरगोन* मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का नया कारनामा सामने आया हैं। खरगोन जिले में जिम्मेदार अधिकारियों ने बड़ा कांड कर दिया। यहां मृत शिक्षक का ट्रांसफर किया गया है। जबकि टीचर का निधन चार महीने पहले ही हो चुके है। यह मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत कई विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इसी के चलते खरगोन में भी तबादला हुआ। लेकिन एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने यहां एक मृत शिक्षक का तबादला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, भगवानपुरा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल शिक्षक पूनम सिंह रावत का ट्रांसफर झिरन्या ब्लॉक में किया गया। जबकि शिक्षक पूनम सिंह रावत 11 फरवरी 2025 को ही स्वर्ग सिधार चुके है। इतना ही नहीं निलंबित शिक्षक दिनेश पटेल का भी ट्रांसफर किया गया है। यह कारनामा सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। क्या अब स्कूलों में छात्रों को मृत शिक्षक पढ़ाएंगे ? इस कांड के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment