*साहब भूतों का ट्रांसफर मत करो, नगर परिषद में जब उसे नाम का कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा मौजूद नहीं है तो उसका ट्रांसफर कैसे अब ड्यूटी भी कौन करेगा*
छतरपुर! (शाइनी सेन उजाला दर्पण समाचार पत्र)
कहते हैं कि अपना एम पी अजब है गजब है छतरपुर जिले से निकलकर सामने आया है हाल में ही चल रही ट्रांसफर नीति के तहत नगरीय प्रशासन द्वारा एक ट्रांसफर सूची जारी की गई जिसमें जिले की सटई नगर परिषद से रामनरेश पटेल सहायक राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर नगर परिषद गुनौर किया गया है जबकि नाम का कोई भी कर्मचारी सटई नगर परिषद में मौजूद नहीं है सूची वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नगरीय प्रशासन अधिकारियों को लेकर तरह-तरह की बयान बाजी हो रही है अभी तक यह गुस्ताखी किसी नीचे स्तर के कर्मचारी द्वारा की गई होती तो उसे सस्पेंड रूपी तोफा मिल गया होता यह गुस्ताखी तो जब बड़ी अधिकारी द्वारा की गई है बड़ों का तो सब कुछ माफ है फिलहाल कंप्यूटर त्रुटि बताकर इस मामले को रूपा-दफा कर दिया है।












