थाना प्रभारियों के तबादले, विपिन पनागर, मानस कोतवाली, रितेश गोहलपुर भेजे गए

---Advertisement---

थाना प्रभारियों के तबादले, विपिन पनागर, मानस कोतवाली, रितेश गोहलपुर भेजे गए

जबलपुर। जिले में थाना प्रभारियों के तबादले की लिस्ट एक बार फिर जारी हुई है। कुल 8 थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार को जारी किया गया।

स्थानांतरण सूची के मुताबिक:

कोतवाली में पदस्थ विपिन ताम्रकार को पनागर भेजा गया है।

गढ़ा में पदस्थ मानस तिवारी को कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।

पनागर से रितेश मिश्रा को गोहलपुर भेजा गया है।

गोहलपुर में रहे विनय पाठक को गढ़ा का प्रभार सौंपा गया है।

भेड़ाघाट के विनोद डहरिया अब शहपुरा में पदस्थ रहेंगे।

शहपुरा में पदस्थ राकेश तिवारी को भेड़ाघाट की जिम्मेदारी दी गई है।

सोनिया मरावी को सिहोरा से मझौली, जबकि

अनूप सिंह मरकाम को मझौली से सिहोरा भेजा गया है।

इन सभी तबादलों का आदेश दिनांक 18 जून को जारी हुआ है, जो तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment