सतना में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई*

---Advertisement---

*सतना में प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई*

सतना जिले में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से घायल हुए जैतवारा थाना के प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर सतना के महदेवा स्थित उनके निवास पर लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार महदेवा के मुक्तिधाम में किया गया।

प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की अंतिम यात्रा में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह, और आरआई देविका सिंह सहित जिले के कई थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग की शहादत को याद करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान और बलिदान की प्रशंसा की। उनकी मृत्यु से जिले के पुलिस विभाग में शोक की लहर है और उन्हें हमेशा एक सच्चे देशभक्त और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment