स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने देवेंद्र पांडे को ‘प्रवर गौ प्रतिष्ठाधीश’ बनाया*

---Advertisement---

**स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने देवेंद्र पांडे को ‘प्रवर गौ प्रतिष्ठाधीश’ बनाया**

**- हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव को मिला गौ संरक्षण का महत्वपूर्ण दायित्व**

 

सतना (मध्य प्रदेश)। ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रखर प्रवक्ता देवेंद्र पांडे को ‘प्रवर गौ प्रतिष्ठाधीश’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

 

देवेंद्र पांडे जी अपने निडर, बेबाक और ओजस्वी भाषणों के लिए पूरे देश में विख्यात हैं। उनकी यह नियुक्ति गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि “देवेंद्र जी का योगदान हिंदू समाज के हित में सदैव सराहनीय रहा है। गौ माता की सेवा के इस पवित्र दायित्व को वे निश्चित ही सफलतापूर्वक निभाएंगे।”

 

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन और गौ रक्षा आंदोलन के लिए एक सशक्त निर्णय बताया है। उनका मानना है कि देवेंद्र पांडे जी के नेतृत्व में गौ संरक्षण का कार्य और अधिक गति पकड़ेगा।

 

**उजला दर्पण समाचार पत्र की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं**

 

देवेंद्र पांडे जी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में गौ संरक्षण का यह पवित्र कार्य नई ऊँचाइयों को छुएगा। आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं!

 

यह नियुक्ति आगामी गौ संरक्षण योजनाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी, ऐसा सभी गौ भक्तों का मानना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment