मध्य प्रदेश में जल्द आएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी: 1 से 31 मई के बीच हो सकेंगे तबादले, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी जानकारी* 

---Advertisement---

*मध्य प्रदेश में जल्द आएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी: 1 से 31 मई के बीच हो सकेंगे तबादले, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी जानकारी*

 

*भोपाल* प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द नई ट्रांसफर पॉलिसी लाने जा रही है। इसके लिए सिर्फ 7 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक में अनौपचारिक चर्चा में कहा कि अगली कैबिनेट तक ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर निर्णय ले लिया जाएगा।

एक मई से 31 मई के बीच तबादले किए जा सकेंगे। सीएम ने मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याण के लिए उनके वेतन, भत्तों से जुड़े सभी लंबित भुगतान के मामलों का निपटान करने जा रही है। लोक सेवकों के हित में सरकार खाली पदों पर जल्द भर्ती की दिशा में आगे बढ़ेगी। हर विभाग की समीक्षा की जा रही है। एमपीपीएससी की लंबित परीक्षाएं भी जल्द कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*तबादलों का अधिकार प्रभारी मंत्री या विभागाध्यक्ष को दिया जा सकता है*

 

1- नई ट्रांसफर पॉलिसी में तबादले के अधिकार भी बदले जा सकते हैं। जिला स्तर के तबादलों का अधिकार प्रभारी मंत्री या विभागाध्यक्ष को दिया जा सकता है।

2- एक जिले से दूसरे जिलों में तबादले का अधिकार विभागीय मंत्रियों को दिया जा सकता है।

3- तबादलों में दिव्यांग, बीमार कर्मचारियों को इलाज की सहूलियत और अलग-अलग जिलों में पदस्थ पति-पत्नी को एक ही जिले में पोस्टिंग को प्राथमिकता देने का भी प्रस्ताव सामने आया है।

4- किसी भी विभाग में अधिकतम 10 से 20% कर्मचारियों के तबादले किए जा सकेंगे। सरकार कैपिंग लगाकर इस अनुपात को बढ़ा भी सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment