आग से प्रभावित किसानों को आरबीसी 6(4) के तहत आर्थिक सहायता तत्काल देवें…..

---Advertisement---

प्रभावित किसानों को आरबीसी 6(4) के तहत आर्थिक सहायता तत्काल देवें……..अपर कलेक्‍टर श्री गोंड

 

 

*जबलपुर* कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देश पर अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड ने आज सिहोरा तहसील के ग्राम मोहतरा और बंधा पहुंचकर आग से प्रभावित गेहूं फसल का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने पाया कि दोनों ग्रामों में लगभग 65 हेक्‍टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल आग से प्रभावित है। उन्‍होंने प्रभावित किसानों से इस संबंध में चर्चा किया और आरबीसी 6(4) के तहत यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही नरवाई प्रबंधन के उचित तरीकों के संबंध में जानकारी देते हुए नरवाई जलाने के दुष्‍परिणामों के बारे में बताया। इस दौरान एसडीएम श्री रूपेश सिंघई और तहसीलदार श्री शशांक दुबे सहित राजस्‍व अमला और किसान मौजूद थे।

अपर कलेक्‍टर श्री गोंड ने मंझौली तहसील के मझौली और मोहनिया ग्राम का भी दौरा कर वहां भी प्रभावित किसानों से चर्चा कर कहा कि आरबीसी 6(4) के तहत यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। मझौली तहसील के उक्‍त ग्रामों में आग से 19 किसानों की लगभग 35 एकड़ क्षेत्र में गेहूं की फसल में से 15 एकड़ में क्षति पहुंची है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment