जीआरपी के 11 लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रेल एसपी का फूटा गुस्सा, किया निलंबित*

---Advertisement---

*जीआरपी के 11 लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रेल एसपी का फूटा गुस्सा, किया निलंबित*

 

 

 

 

*जबलपुर* ;पुलिस अधीक्षक रेल शिमाला प्रसाद ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जीआरपी के 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

बीती रात मुख्य रेलवे स्टेशन में पुलिस अधीक्षक रेल शिमाला प्रसाद ने आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन में जीआरपी के सहायता केंद्र एवं प्लेटफॉर्म में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के न मिलने के कारण एक एसआई 4 हवलदार एवं छ: आरक्षकों को कर्तव्य कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया है। बता दें कि जीआरपी में अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है।

महाकुंभ मेला 2025 को दृष्टि गत रखते हुए रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल से शिमाला प्रसाद द्वारा स्टेशन में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक रेल एसपी रात्रि में सबसे पहले मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जीआरपी सहायता केंद्र पहुंची जहां पर सहायता केंद्र में कोई भी जीआरपी कर्मी उपस्थित नहीं मिला। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 6 एवं स्टेशन में ड्यूटी के दौरान जीआरपी कर्मचारी अनुपस्थित मिलने के कारण उनके द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जीआरपी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज कुंभ को लेकर रेलवे स्टेशन में इन दिनों यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। जिसमें यात्राओं की सुरक्षा के लिए जीआरपी कर्मियों को तैनात किया गया है। लेकिन रात्रि में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने पॉइंट पर न मिलने के कारण गुस्सा फूट गया और उनके द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई।

 

*इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई*

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना जबलपुर से प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी की सूची जिसमें ड्यूटी रत कर्मचारियों की गैर हाजिरी रिपोर्ट दर्ज की गई। उक्त कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक हरिराम चौधरी प्रधान आरक्षक शकील सिद्दीकी रामनिवास ओझा लक्ष्मण प्रसाद वीरन महोविया आरक्षक रविकांत रजक संजीत शर्मा गोपाल सिंह महिला आरक्षक हेमलता राज बब्बर यादव मनीष यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment