*सतना जिले में नई कार्यालयीन समय सारणी लागू*
सतना, 11 फरवरी 2025: सतना जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें सतना के समस्त शासकीय कार्यालयों का कार्यालयीन समय सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक निर्धारित किया गया है।
*नई समय सारणी के मुख्य बिंदु*
– सभी कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिवस, सोमवार से शुक्रवार तक काम होगा।
– कार्यालयीन समय सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक होगा।
– सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
– सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद ही अवकाश पर प्रस्थान किया जा सकेगा।
*कलेक्टर का आदेश*
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यश ने कहा है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा और अगर कोई भी कर्मचारी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।










