फर्जी जाति प्रमाण पत्र ही नहीं, फर्जी रजिस्‍ट्री, फर्जी लोन फर्जी दस्‍तावेज बनाने में फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट को पहचाने और उन पर तगड़ी कार्यवाही करें—कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना* 

---Advertisement---

*फर्जी जाति प्रमाण पत्र ही नहीं, फर्जी रजिस्‍ट्री, फर्जी लोन फर्जी दस्‍तावेज बनाने में फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट को पहचाने और उन पर तगड़ी कार्यवाही करें—कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना*

 

(उजाला दर्पण राष्ट्रीय समाचार पत्र जबलपुर)

 

 

(राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में धारणाधिकार के प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिया)

 

*जबलपुर* कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजस्‍व महाअभियान की समीक्षा करते हुए उन्‍होंने नक्‍शा बटांकन, आधार से आरओआर लिंकिंग, फार्मर रजिस्‍ट्री, बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन तथा आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्‍होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश‍ित किया कि राजस्‍व महाअभियान अंतर्गत सभी कार्यों में प्रगति लायें, इसमें लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कहा कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण से जिले की रैंकिंग में सुधार होगी। इस दौरान कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने एक-एक प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही कहा कि धारणाधिकार के प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी पटवारी अपने मुख्‍यालय में रहे और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करें और जो पटवारी कार्य नहीं करते हैं उनका नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन कटेगा। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि जबलपुर में फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए डिजीटल साईन किये जाने के मामले सामने आये हैं, इसमें कहीं न कहीं आफिस में संलग्‍न लोगों का हाथ हो सकता है, अत: उन्‍होंने कहा कि ऐसे व्‍यक्तियों को चिन्हित करें और उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं तुरंत एफआईआर भी दर्ज करायें। सिर्फ जाति प्रमाण पत्र ही नहीं, फर्जी रजिस्‍ट्री, फर्जी लोन फर्जी दस्‍तावेज बनाने आदि में फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट को पहचाने और उन पर तगड़ी कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि प्राथमिकता के विषयों में तत्‍परता से कार्य करें। सीएम हेल्‍पलाईन, आधार से आरओआर लिंकिंग, आरसीएमएस में दर्ज प्रकरण व राजस्‍व महाअभियान के घटकों पर सभी राजस्‍व अधिकारी ध्‍यान केन्द्रित कर प्रकरणों का निराकरण करें। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह, श्री नाथूराम गौड़ सहित सभी राजस्‍व अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment