जयपुर, राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत करते हुए जयपुर में 26 अक्टूबर को एक भव्य कार्यक्रम “घूमर महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अजमेर रोड स्थित पीकॉक गार्डन में शाम 5 बजे से शुरू होगा, जहां ओनारिका एंटरटेनमेंट की ओर से दीपावली सेलिब्रेशन और महालक्ष्मी पूजन भी आयोजित किया जाएगा।
राजस्थानी लोकनृत्य घूमर का विशेष प्रदर्शन
इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोकनृत्य घूमर का आयोजन प्रमुख आकर्षण होगा, जो प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की जीवंतता को प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के संयोजक महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सेलिब्रिटी एंकर अंकित खंडेलवाल की एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी। साथ ही, लोकगायिका मीनाक्षी राठौड़ और पॉप सिंगर साहिब सिंह कोहली अपनी प्रस्तुति से मनोरंजन करेंगे।

विशेष आकर्षण: दीपदान और नृत्य प्रतियोगिता
इस कार्यक्रम का दीपदान विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जहां महिलाएँ दीप प्रज्वलित कर भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके अलावा, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा जिसमें बेस्ट ड्रेस और बेस्ट मेकअप जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के नृत्य निदेशक वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रोहित शर्मा होंगे।
फैशन शो और रैम्प वॉक: प्रतिभा का मंच
कार्यक्रम में एक विशेष रैम्प शो/
फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेताओं को विशेष उपहार दिए जाएंगे और लक्की ड्रा के जरिए भी पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय व्यक्तित्वों की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में कई प्रसिद्ध यूट्यूबर्स, ब्रांड एम्बेसडर मीनाक्षी राठौर, ब्रांड आइकन नीलम गुप्ता, और ब्रांड फेस डॉ. अर्चना पुरोहित भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा का ध्यान सेफ्टी स्कोर कंपनी द्वारा रखा जाएगा, और विजेता महिलाओं को राजस्थानी एल्बम में आने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन और सहयोग
इस पूरे आयोजन में समुराय पीकॉक गार्डन वेन्यू पार्टनर के रूप में और रामगढ़ फोर्ट रेस्टोरेंट स्पॉन्सर के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संरक्षक बसंत जैन रहेंगे, जो इस भव्य उत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
घूमर महाकुंभ न सिर्फ राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को साकार करेगा, बल्कि दीपावली के उत्सव को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और राजस्थान की लोक कला एवं परंपराओं को जीवंत बनाएंगी।












