विधानसभा अध्यक्षन वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में गौ सेवा रथ का हुआ भव्य शुभारंभ

---Advertisement---

श्री गौ सेवा मित्र मण्डल एवम् पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “गौ सेवा रथ “ का भव्य शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता, जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने अपने आशीर्वचन में गौ माता के महत्व को बताते हुए आम जन से यह अनुरोध किया कि सनातन की ओर जाने के लिए हर व्यक्ति के घर एक गाय का होना आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि भीलवाड़ा के युवाओ द्वारा की जाने वाली गौ सेवा अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है, इस अवसर पर श्री देवनानी ने श्री गौ सेवा मित्र मंडल के संदर्भ में कहा कि इस प्रकार का युवाओं का गौ सेवा को समर्पित संगठन समूचे राजस्थान में होने चाहिए ताकि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जा सके। गौ सेवा पावन सेवा है ,जो गो की सेवा करता है, वह 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करता है। भीलवाड़ा से मेरा पुराना रिश्ता रहा है, यहा मैं आता जाता रहता हूँ। मुझे गर्व है कि भीलवाड़ा के उद्योगपति अपने आय में से कुछ गौ माता के लिए देते हैं।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथि भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक श्री अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल खंडेलवाल, नगर परिषद सभापति श्री राकेश पाठक, पूर्व न्यास अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण डाड, उद्योगपति श्री त्रिलोक चंद छाबडा, श्री एस. एन. मोडानी, श्री गोपाल राठी, श्री रवि जाजू, श्री एस बी सिन्हा मौजूद थे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अमन शर्मा, संरक्षक बिलेश्वर डाड, सुनील शर्मा, शुभांशु जैन, शुभम् सोनी, प्रीति त्रिवेदी, अनिल सोनी, ऋषभ सोनी, अभिषेक चण्डालिया, संदीप संघवी आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment