जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवार को देव दर्शन, गौ सेवा एवं पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। बोहरा ने सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके बाद बोहरा ने खोले के हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद गोविंद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पूर्व सांसद बोहरा ने महावीर नगर दुर्गापुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने 68 वें जन्मदिन के अवसर पर 68 पौधे लगाए। बोहरा ने दुर्गापुरा गौशाला में गौ सेवा भी की।रामचरण बोहरा ने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से भेंट की जहां सैकड़ो कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी बोहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।










