नगर निगम ग्रेटर में RRR केंद्रों की नई पहल

---Advertisement---

जयपुर, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ की पहल पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। इन नवाचारों के अंतर्गत आमजन के लिए RRR (Reduce, Reuse, Recycle) केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र प्रत्येक जोन एवं मुख्यालय में खोले गए हैं, जहां अबतक 1200 से अधिक लोगों ने अनुपयोगी सामान डोनेट किया है।

उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज ने बताया कि RRR केंद्र वह स्थान हैं, जहां घरों से निकलने वाले पुराने कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, और किताबें जैसी चीजें जमा की जाती हैं, जो किसी अन्य जरूरतमंद के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

RRR केंद्रों पर प्लास्टिक की बोतलों को पुनः उपयोग कर उन्हें पेंटिंग के माध्यम से सजाया गया है। इस पहल के माध्यम से अनावश्यक वस्त्रों और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

मालवीय नगर, निगम मुख्यालय, सांगानेर, जगतपुरा, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, झोटवाडा, और मानसरोवर जोन में स्थापित इन RRR केंद्रों ने 1 महीने के भीतर ही 1200 से अधिक लोगों से अनुपयोगी सामान प्राप्त किया है। नगर निगम ग्रेटर द्वारा की गई इस पहल से न केवल पर्यावरण को लाभ हो रहा है, बल्कि जरूरतमंदों की भी सहायता हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment