जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर लोकसभा आम चुनाव-2024 में विजयी हुए नवनिर्वाचित सांसदों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को लोकसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात करने वालों में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और जालौर सांसद लुम्बाराम शामिल थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास में मिलजुल कर काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।










