विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंट्रल पार्क में लगाए पीपल के पौधे

---Advertisement---

जयपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने बुधवार को सेंट्रल पार्क में पीपल के पौधे लगाए। साथ ही लोगों को 101 पौधे वितरित भी किए।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के लिए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी। दिलावर ने आगामी 8 अगस्त को राजस्थान में अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाने की योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दिन राजस्थान पौधरोपण में एक नया कीर्तिमान रचे, इसकी तैयारियां जारी हैं और इसे जनांदोलन बनाया जाएगा।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाने के क्रम में पूरे क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी भवनों और विद्यालयों में उसके लिए मुहिम चलाई जाएगी। विधायक शर्मा ने वृक्षों की रक्षा के लिए अमृता देवी के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि पेड़ों का महत्व मानवीय जीवन से किसी प्रकार कम नहीं है।

कार्यक्रम को नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावत, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि नैय्यर, पूर्व महापौर निर्मल नाहटा ने भी संबोधित किया।

101 पौधे किए वितरित

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने पौधारोपण के पश्चात पार्क में घूमने आए हुए लोगों और मौजूद कार्यकर्ताओं को 101 पौधों का वितरण किया। साथी उन्हें लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी देते हुए संकल्प कराया।

ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए योगेश गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल लोढ़ा, धनंजय सिंह, देवेंद्र सिंह, सिविल लाइंस विधानसभा प्रभारी सोहन बड़ोदिया, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद रवि सैनी, पार्षद धीरज शर्मा, पार्षद राजेश कुमावत, ग्रेटर निगम पार्षद अरुण शर्मा चेयरमैन, शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सिविल लाइंस मंडल महिला अध्यक्ष इंदु परमार, शांति नगर मंडल महामंत्री सुरेश शर्मा, श्याम नगर मंडल महामंत्री मान सिंह, आंचल अवाना, संजय राजपुरोहित, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनोज रावत, वीरेंद्र सिंह सोलंकी समेत बड़ी संख्या में आमजन और मंडल एवं वार्डों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment