Sikar News: चिकित्सा एवं खाद्य विभाग की कार्रवाई ,3480 लीटर घी सीज
दुर्गा सिंह कुमावत,पलसाना ( सीकर )। चिकित्सा विभाग के अभियान “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” के तहत आज खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन और पंकज ओझा अति आयुक्त के नेतृत्व में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए विभाग के संयुक्त आयुक्त एस एन धौलपुरिया की अगुवाई में संयुक्त टीम ने पलसाना सीकर में मैसेज बजरंग लाल समरवाल फार्म पर पलसाना बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 3400 लीटर “डेयरी नाइस” ब्रांड का घटिया और अमानक श्रेणी का घी पकड़ा है। साथ ही झुंझुनू और रींगस में भी इसी ब्रांड का अमानक घटिया घी लगभग 80 लीटर सीज किया गया है। इस प्रकार लगभग 3480 लीटर घी सीकर में जप्त किया गया है।

संयुक्त आयुक्त धौलपुरिया की अगुवाई में मदन बाजिया, लोकेश, मदनलाल, मोहम्मद अली, नंदराम आदि टीम में शामिल रहे। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत विभाग द्वारा लगातार कारवाइयां कर मिलावटखोरो के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।










