नकबजनों के खिलाफ थाना कोतवाली की कार्यवाही

---Advertisement---

जयपुर, पुलिस थाना कोतवाली की सतर्क और तीव्र कार्रवाई में एक शातिर नकबजन और चोरी का सामान खरीदने वाली एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में 35 लाख से अधिक के नगदी और सोने-चांदी के जेवरात व बर्तन बरामद किए गए हैं। शहर के 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज की गहन जांच कर इस वारदात का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-11) बजरंग सिंह शेखावत और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनूप सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी।

दिनांक 08.05.2024 को किशनपोल बाजार में खूंटेटो का रास्ता स्थित परिवादी कृष्ण कुमार के बंद मकान में चोरी की घटना घटी। आरोपी ने बाथरूम की खिड़की तोड़कर मकान में प्रवेश किया और अलमारी से नगदी और जेवरात चुरा लिए।

एक कचरा बीनने वाले शख्स ने घर के ताले देख मकान के पीछे से बाथरूम की खिड़की तोड़ी और मकान में घुसा। उसने अलमारी की चाबियां तलाश कर, नगदी और जेवरात चुराए, जिन्हें कचरा बीनने वाले कट्टे में डालकर ले गया। चोरी का सामान अपनी मकान मालकिन को दे दिया और दोनों ने सामान का बंटवारा किया। आरोपी स्मैक के नशे का आदि है और नशा करने के लिए चोरी-नकबजनी करता है।

पुलिस टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग, सूचना तंत्र और तकनीकी मदद से प्राप्त जानकारी और CCTV फुटेज की सहायता से इस वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से जयपुर शहर की अन्य नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 1,50,000 रुपये की नगद राशि, सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई से जयपुर शहर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और पुलिस की तत्परता से अपराधियों में भय व्याप्त होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment