शिक्षा मंत्री ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया

---Advertisement---

कोटा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,महावीर नगर तृतीय मे आयोजित एक जिला स्तरीय समारोह मे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा मे 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रतिभा छुपाए नहीं छुपती।बोर्ड के परीक्षा परिणामों मे भी हमारे छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें भी बालिकाओं की संख्या ज्यादा है। बालिकाएं इसी तरह खूब मन लगाकर पढ़े और अपने मां बाप और परिवार का नाम रोशन करे। मंत्री दिलावर ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए उनके शिक्षको को भी बधाई देते हुए कहां अच्छा गुरु ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी तैयार करता है। इनकी सफलता मे आपका परिश्रम भी शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment