खाटूश्यामजी– हिंदुस्तान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए और उनकी चौखट पर शीश नवाकर दुआएं मांगी। मेले की सुरक्षा के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था के बावजूद मंढा रोड, रिंगस रोड और आलोदा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

संवाददाता दुर्गा सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में कई श्रद्धालुओं की तबीयत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मोहीनी एकादशी के अवसर पर श्री कल्याण मानव सेवा संस्था द्वारा “अपनो श्याम भगत की सेवा” प्रकल्प के तहत भक्तों को नींबू पानी, जूस और जल सेवा प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जैसे पिंटू भारतीय, दुर्गा सिंह, सत्यनारायण, गोविंद शर्मा, राजेश्वर दयाल, सुभाष वर्मा, और अजीत सिंह ने सक्रिय भाग लिया।

संस्था द्वारा निरंतर प्रतिमाह ग्यारस पर जल सेवा का कार्य किया जाता है, जिससे भक्तों को राहत मिलती है। इस प्रकार की सेवा से भक्तों के बीच संस्था की सराहना की जा रही है और वे इसे धर्म का महत्वपूर्ण अंग मानते हैं।











