पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन सचिव ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

---Advertisement---

गर्मी शुरू हुई और शहर में पेयजल की समस्या को लेकर चिंता शुरू हो गई । इसी चिंता को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा की ग्रीष्मकाल के दौरान जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पेयजल पहुंचाना है अतः पेयजल नहीं मिलने, दूषित होने अथवा कम मात्रा में आने वाली समस्त शिकायतों को उसी दिन अथवा तीन दिन में समाधान करें। साथ ही कंट्रोल रूम के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर आई शिकायतों का भी उसी दिन समाधान करने का प्रयास करें। जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। नलकूप एवं हेड पंप के दोहन कार्य हेतु भूजल विभाग की मशीनों का उपयोग किया जाए।

शासन सचिव ने कहा कि जयपुर शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए साथ ही अन्य जल स्रोतों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में चल रहे कार्यों का निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जाए साथ ही नलकूपों पर फ्लो मीटर लगाया जाना सुनिश्चित करें।

जयपुर शहर में टैंकर के माध्यम से जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जा रही है उनकी मॉनिटरिंग सही ढंग से किए जाने के निर्देश भी दिए । उनका भुगतान भी समय पर करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य अभियंता (शहरी) श्री राकेश लुहाडिया अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वितीय श्री अमिताभ शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment