”आकाश गंगा” प्रोजेक्ट से संवर रहा प्रदेश के सूखा प्रभावित गावों का जीवन

जयपुर ( उमंग माथुर )। प्रदेश की राजधानी जयपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर नमक नगरी सांभर के आस पास के गांवों में पानी की कमी और विषाक्तता की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक नई किरण उम्मीद की रौशनी चमक रही है। और वह रौशनी है “प्रोजेक्ट आकाश गंगा” की लीडर प्रांजल शर्मा।
प्रांजल शर्मा नामक यह युवा क्रांतिकारी “प्रोजेक्ट आकाश गंगा” के तहत आवाज़ क्षेत्र की जनता के लिए एक अहम् कदम उठा रही है।
रिसर्च वर्क से जुडी प्रांजल शर्मा ने आकाश गंगा परियोजना के तहत एक ऐसा यंत्र का आविष्कार किया है , जिसमें हवा से पानी बनेगा।
इस परियोजना का उद्देश्य सांभर बेल्ट के अत्यधिक गरीब क्षेत्रों में स्वस्थ और खनिजयुक्त पेयजल प्रदान करना है। प्रांजल ने न केवल पेयजल की कमी को दूर करने का प्रयास किया है, बल्कि उनकी पहल से लोगों को स्वास्थ्य और जीवन में सुधार भी दिख रहा है।
इस परियोजना में वायु जल जनरेटरों का उपयोग किया जा रहा है, जो सांभर बेल्ट के कम से कम 3 गांवों के लिए पर्याप्त पेयजल उत्पन्न करेंगे। यह तकनीक सीधे हवा से स्वच्छ और अप्रदूषित पेयजल निकालने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करती है।
प्रांजल ने बताया कि सांभर झील के पानी में नाइट्रेट सॉल्ट की वजह से कुछ पक्षी मर गए थे। वहां पानी की कमी थी। मन बहुत दुखी हुआ। वहीं फ्लोराइडयुक्त पानी पीकर लोगों को कई बीमारियां हो गई हैं। शरीर के अंग टेड़े हो जाते हैं। ग्राउंड वॉटर का लेवल दिनोंदिन कम हो रहा है।

वायु जल टेक्नोलॉजी से कॉलोब्रेशन कर वायुमंडलीय जल जनरेटर प्राप्त किया है। इसे उन इलाकों में लगाएंगे जहां पानी की कमी है। वहां लोगों को हवा से शुद्ध पानी बनकर मिलेगा।
प्रांजल ने बताया कि जोबनेर के एक सेंटर में बच्चों के लिए यह पॉवरप्लांट लगा रहे हैं, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख है । अपनी सेविंग्स में कुछ रुपए लेकर मैंने क्राउड फंडिंग शुरू की और लोगों के सहयोग से वायुजलीय जल जनरेटर खरीदा है। जल्द यह पावर प्लांट वहां लगा रहे हैं।
प्रांजल शर्मा की इस महान पहल से बच्चों और बुजुर्गों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता मिलेगी, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस साथ ही, उनकी पहल से लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और समाज में सुधार आएगा।

“प्रोजेक्ट आकाश गंगा” के माध्यम से प्रांजल ने न केवल एक समस्या का हल ढूंढ़ा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी यह पहल हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।









