जल संसाधन विभाग में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
15 हजार और 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में डीए दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक पर कार्रवाई
पन्ना। जल संसाधन विभाग में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रिश्वत लेने के आरोप में डीए दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों पर क्रमशः 15 हजार और 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में रिश्वत की मांग, शिकायत और ट्रैप कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।










