स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा, आयुक्त अग्रिम कुमार ने की बैठक

---Advertisement---

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा, आयुक्त अग्रिम कुमार ने की बैठक

नगर निगम आयुक्त एवं जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त-सह-सीएफओ श्री अशफाक कुरैशी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिक निगम जबलपुर

#JabalpurSmartCity #SmartCityJabalpur #Jabalpur #SmartCity

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment