स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम का कदम
आयुक्त महोदय ने STP और FSTP का किया निरीक्षण, लालपुर में किया पौधारोपण
नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज माननीय आयुक्त महोदय ने लालपुर स्थित 34 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तथा संभाग क्रमांक 03 के अंतर्गत पोलीपाथर (ग्वारीघाट रेलवे पुल) स्थित 50 KLD फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने सीवेज एवं फीकल स्लज के वैज्ञानिक और सुरक्षित उपचार की प्रक्रिया तथा प्लांट के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर लालपुर स्थित STP परिसर में आयुक्त महोदय द्वारा पौधारोपण भी किया गया। यह पहल स्वच्छता के साथ हरित वातावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
स्वच्छ जबलपुर, हरित जबलपुर — स्वस्थ भविष्य की ओर एक सार्थक कदम।
#Jabalpur #JMC #SwachhJabalpur #EnvironmentProtection #STP #FSTP #GreenJabalpur










