डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60.60 लाख की वित्तीय अनियमितता, EOW ने 6 पर दर्ज की FIR
पूर्व CMHO और DHO सहित तत्कालीन अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में
डिंडौरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), जबलपुर ने पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) सहित छह आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2016 से 31 दिसंबर 2025 के बीच करीब 60.60 लाख रुपए के कथित अवैध भुगतान का मामला सामने आया है। इससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचने की बात कही गई है। मामले में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।









