माँ की विदाई के बाद भी स्वच्छता का संकल्प, संस्कारधानी की यही पहचान

---Advertisement---

माँ की विदाई के बाद भी स्वच्छता का संकल्प, संस्कारधानी की यही पहचान

जबलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के उपरांत हनुमानताल विसर्जन कुंड एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम जबलपुर के कर्मठ सफाई मित्र निरंतर सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।

आस्था और श्रद्धा के महापर्व के समापन के बाद भी सफाई मित्र पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि हमारे घाट एवं पवित्र जलस्रोत स्वच्छ बने रहें।

सफाई मित्रों का समर्पण ही स्वच्छ जबलपुर की सच्ची ताकत है। आइए, हम सभी उनके प्रयासों का सम्मान करें और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहभागी बनें।

🙏 सफाई मित्रों के अथक परिश्रम को सादर नमन!

नगर पालिक निगम जबलपुर

#DurgaVisarjan #Jabalpur #NagarNigamJabalpur #Hanumantal #SwachhJabalpur #SafaiMitra #SwachhBharatMission

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment