नरसिंहपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकाने और करीबी के घर छापा

---Advertisement---

नरसिंहपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकाने और करीबी के घर छापा

तेंदूखेड़ा। नरसिंहपुर जिले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दिल्ली से पहुंची ईडी की टीम ने तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कारोबारी संजय शर्मा से जुड़े ठिकानों पर जांच शुरू की। टीम ने तेंदूखेड़ा राजमार्ग स्थित उनके कारोबारी कार्यालय के साथ ही उनके नजदीकी बताए जा रहे शराब कारोबारी रामलाल झरिया के वार्ड क्रमांक-9 स्थित आवास पर भी कार्रवाई की।

 

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम बुधवार तड़के करीब आधा दर्जन वाहनों से तेंदूखेड़ा पहुंची। इसके बाद टीम ने संबंधित परिसरों को अपने घेरे में लेकर दस्तावेजों, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध अभिलेखों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

NHAI टोल से जुड़े मामले की चर्चा

 

फिलहाल ईडी की ओर से कार्रवाई के आधिकारिक कारण का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार कार्रवाई NHAI के टोल से जुड़े मामले से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसी की ओर से नहीं की गई है।

 

कार्रवाई पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी तस्वीर

 

ईडी की टीम संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आए और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

कार्रवाई की खबर फैलते ही तेंदूखेड़ा क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं, पुलिस की ओर से बताया गया कि केंद्रीय एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची है और उसकी कार्रवाई जारी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस की ओर से अलग से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment