आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का राजस्व विभाग पर सख्त एक्शन, लापरवाही पर 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी, तबादले के आदेश

---Advertisement---

आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का राजस्व विभाग पर सख्त एक्शन, लापरवाही पर 3 कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी, तबादले के आदेश

जबलपुर। नगर निगम की राजस्व वसूली व्यवस्था को मजबूत करने और निगम की आय बढ़ाने के लिए आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अब लापरवाही पर सीधी कार्रवाई का संदेश दिया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में वसूली लक्ष्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर तीन कर्मचारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के साथ उनके स्थानांतरण के आदेश दिए गए।

आयुक्त अहिरवार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली निगम की आर्थिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक निरीक्षकों और कर संग्राहकों को निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी होगी सख्ती

आयुक्त ने शहर में संचालित कार बाजार, मैरिज गार्डन, वाशिंग सेंटर, कैफेटेरिया और सड़क किनारे की व्यावसायिक दुकानों का सघन निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। बिना अनुमति अथवा वैध लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

रोजाना वसूली पर जोर, जिम्मेदारी तय

आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बैठक में दो टूक कहा कि प्रतिदिन टैक्स वसूली करना टैक्स कलेक्टर की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय होकर राजस्व वसूली बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

आयुक्त की कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि निगम में कार्य के प्रति लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी और बेहतर राजस्व व्यवस्था के लिए मैदानी अमले की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में निगम के सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment