हर वार्ड बनेगा ‘आदर्श वार्ड’, निगम ने विकास का खाका किया तैयार

---Advertisement---

हर वार्ड बनेगा ‘आदर्श वार्ड’, निगम ने विकास का खाका किया तैयार

जबलपुर। नगर पालिक निगम ने शहर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वार्डों के समग्र विकास के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में घर-घर नियमित कचरा संग्रहण, शत-प्रतिशत स्रोत पृथक्करण, बेहतर पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नालियों की नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वार्डों में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, हरित, सुंदर और मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाए। निगम का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित न रहकर वार्डों में बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment