40 वर्ष 3 माह की बेदाग पुलिस सेवा के बाद एएसआई रामसहाय पटेल सेवानिवृत्त

---Advertisement---

40 वर्ष 3 माह की बेदाग पुलिस सेवा के बाद एएसआई रामसहाय पटेल सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी भावभीनी विदाई, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना

जबलपुर। 40 वर्ष 3 माह की शानदार, यादगार एवं बेदाग पुलिस सेवा पूर्ण करने के बाद सहायक उप निरीक्षक श्री रामसहाय पटेल 31 अगस्त 2026 को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए। पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा ने रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में श्री पटेल को स्मृति चिन्ह के साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन एवं ग्रेच्युटी संबंधी दस्तावेज भेंट किए। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन भी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि श्री पटेल की चार दशक से अधिक की सेवा निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल रही है। उन्होंने पूरी समर्पण भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया।

 

उन्होंने श्री पटेल को सफल सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे परिवार के साथ स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन व्यतीत करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा और उनकी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment