कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीणों से समस्याएं लेकर पहुंचने का किया आग्रह

---Advertisement---

फुटेरा में 1 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप

 

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीणों से समस्याएं लेकर पहुंचने का किया आग्रह

 

29 अगस्त को ग्राम फुटेरा के भ्रमण के दौरान शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के निरीक्षण में सामने आई समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार 1 सितंबर को ग्राम फुटेरा में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

 

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि कैंप में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का अधिकतम प्रयास किया जाएगा। साथ ही गांव के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों के संबंध में भी ग्रामीणों से सुझाव लिए जाएंगे।

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखें। शासकीय संस्थाओं के संचालन, योजनाओं का लाभ लेने में आ रही कठिनाई अथवा लंबित प्रपत्रों पर हस्ताक्षर जैसी समस्याओं की जानकारी भी कैंप में दी जा सकती है।

 

उन्होंने कहा कि कई बार सचिव अथवा संबंधित कर्मचारी के अनुपस्थित रहने से आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाते और योजनाओं का लाभ मिलने में विलंब होता है। ऐसे सभी लंबित मामलों के निराकरण के लिए ग्रामीण समय निकालकर कैंप में पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment