लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

---Advertisement---

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

जबलपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद मंत्री राकेश सिंह ने खुली जिप्सी में कलेक्टर और एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया। विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट-गाइड और शौर्य दल की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

मार्च पास्ट के सशस्त्र प्लाटून वर्ग में एसएएफ की छठवीं वाहिनी प्रथम रही, जबकि जिला पुलिस बल पुरुष द्वितीय और जिला पुलिस बल महिला तृतीय स्थान पर रही। बिना शस्त्र प्लाटून वर्ग में नेवल एनसीसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

समारोह में लोक निर्माण मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों तथा अंगदान और देहदान करने वाले नागरिकों के परिजनों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

तेज बारिश के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किए गए। मंत्री राकेश सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश—जबलपुर जिले की विकास गाथा’ पुस्तिका का वितरण किया गया, जिसमें जिले में दिसंबर 2023 से जुलाई 2026 तक हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख है।

समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, संभागायुक्त धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment