आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा के निर्देश पर जोन-2 में एसआई अभिषेक मिश्रा का एक्शन, मलबा डंप करने पर ₹5 हजार का स्पॉट फाइन

---Advertisement---

आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा के निर्देश पर जोन-2 में एसआई अभिषेक मिश्रा का एक्शन, मलबा डंप करने पर ₹5 हजार का स्पॉट फाइन

जबलपुर। शहर को स्वच्छ और अवैध डंपिंग मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक-2 में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में ज़ीरो डिग्री मुख्य मार्ग स्थित 17 मंजिला भवन के सामने सार्वजनिक स्थान पर मलबा डंप करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर ₹5 हजार का स्पॉट फाइन लगाया गया। कार्रवाई जोन क्रमांक-2 के स्वच्छता निरीक्षक (एसआई) अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर मलबा फेंकना न केवल स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि यातायात और आमजन की सुविधा में भी बाधा बनता है। ऐसे मामलों में अब मौके पर ही कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

जोन क्रमांक-2 में एसआई अभिषेक मिश्रा लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कराते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली के चलते जोन-2 में स्वच्छता व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है और अवैध डंपिंग की घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगा है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण मलबा एवं कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment