( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। विभाग ने गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर, सैनिक कॉलोनी में दबिश देकर लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की विदेशी मदिरा जब्त की है।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री परमानन्द कोरचे के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए वीरेंद्र राय के आधिपत्य वाले मकान (मकान नं. 48, प्लॉट नं. 520) की तलाशी ली। मौके से ओल्ड मॉन्क, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, 8PM एवं मैक ड्वेल्स सहित विभिन्न ब्रांडों की कुल 315 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई।
संबंधित के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।











