( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर)
जबलपुर नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे व्यापक और संयुक्त अभियान के तहत, शहर की सड़कों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान को नागरिकों का व्यापक जनसमर्थन और सराहना मिल रही है।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि बुधवार को प्रशासन ने दीनदयाल चौक से आई.टी.आई. मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की एक ऐतिहासिक कार्रवाई की। इस मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठीं लगभग 60 से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया। प्रशासन की इस सख्त पहल के परिणामस्वरूप, उक्त मार्ग पर बरसों से बाधित यातायात अब सुगम हो गया है।












